सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers trying to save the bride and groom after the accident were beaten up.

Bahraich News: हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन को बचाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को पीटा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers trying to save the bride and groom after the accident were beaten up.
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव अंतर्गत एक गांव से मंगलवार रात बरात नानपारा गई थी। बुधवार को बरात के वापस आते समय लौकना ग्राम के पास एक बालक दूल्हे की कार से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर कार रुकवा ली और हाथापाई पर उतारू हो गए। बीच बचाव कराने आए लोगों की उन्होंने पिटाई कर दी। पुलिस ने चार को नामजद करते हुए आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


थाना रामगांव के ग्राम लौकना के पास एक आठ वर्षीय बालक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार से उसे हल्की टक्कर लग गई। इससे कार चालक घबरा गया और मौके से भाग निकला। इस पर ग्रामीणों ने बाइक से उसका पीछा कर महोत्तमपुरवा बाजार में कार रुकवा ली और चालक को कार से बाहर खींचने लगे। नवदंपती ने विरोध किया तो उनसे अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया तो दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मुबारक, हसीब, नौशाद व मोटू को नामजद करते हुए आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed