फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even 10 minutes of rain failed to bring relief; humidity added to the discomfort

Ballia News: 10 मिनट की बारिश भी नहीं दे सकी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Even 10 minutes of rain failed to bring relief; humidity added to the discomfort
बलिया। शहर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को 10 मिनट की हुई बारिश से उमस और बढ़ गई। दोपहर करीब एक बजे से बादल छाने लगे। करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होते ही लोगों को उम्मीद जगी कि राहत मिलेगी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कुछ ही देर बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 35 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक सप्ताह से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद किसानों ने फसल की बोआई कर दी लेकिन उसके बाद बारिश का इंतजार लंबा हो गया। वहीं, मौसम के सख्त होने के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी बारिश का अनुमान नहीं है। कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed