फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaviri Jhanda Procession: Over 1,500 police personnel to handle security.

महावीरी झंडा जुलूस : 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे

Fri, 17 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mahaviri Jhanda Procession: Over 1,500 police personnel to handle security.
बलिया। सिकंदरपुर में शुक्रवार को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार को तहसील स्थित तुलसी पैलेस में आयोजित पुलिस ब्रीफिंग में पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों, पुलिस अधिकारियों और सेक्टर प्रभारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जुलूस समाप्त होने तक सभी सेक्टरों और ड्यूटी पाॅइंट पर तैनात अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहेंगे। एसपी ने बताया कि परंपरा के अनुसार शाम करीब पांच बजे 24 अखाड़ों के जुलूस निकलेंगे। पूरे आयोजन की निगरानी के लिए 15 ड्रोन और करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो अपर पुलिस अधीक्षक, 10 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 210 उपनिरीक्षक, 1150 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 55 महिला आरक्षी, 28 यातायात पुलिसकर्मी, पीएसी तथा 90 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed