{"_id":"6a5939c7e6cf86bcd60334c0","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-without-an-electricity-connection-fir-lodged-against-two-individuals-ballia-news-c-190-1-bal1001-168905-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिना बिजली कनेक्शन के ही निकाल लिए एक लाख रुपये, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिना बिजली कनेक्शन के ही निकाल लिए एक लाख रुपये, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खारी में बिजली का कनेक्शन न होने के बावजूद फर्जी बिजली बिलों के जरिये 1.19 लाख रुपये के सरकारी धन के कथित गबन का मामला सामने आया है।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) के आदेश पर नगरा पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि खारी निवासी रविन्द्र तिवारी पुत्र स्व. रामशंकर तिवारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार भारती तथा तत्कालीन ग्राम सचिव (वर्तमान एडीओ पंचायत पंदह) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
वादी के अनुसार उनका मकान प्राथमिक विद्यालय खारी के निकट है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी हैं।
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी में यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में बिजली का कोई कनेक्शन ही नहीं था। इसके बावजूद आरोपितों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिजली बिलों का भुगतान दर्शाते हुए सरकारी धन निकाल लिया।