सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   House Listing Conducted First Phase 6,862 Employees Deployed Executive Officers Serve Officials in Ballia

जनगणना: पहले चरण में होगी मकानों की गणना, लगाए जाएंगे 6862 कर्मचारी; बलिया के निकायों में ईओ होंगे अफसर

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: 22 मई के बाद जनगणना शुरू होकर जून तक पूरी होगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग होगी, जिसमें 6862 कर्मचारी तैनात होंगे। ऐप आधारित ऑनलाइन गणना के बाद भौतिक सत्यापन होगा। प्रशिक्षण 7–22 मई तक चलेगा। कार्य जिलाधिकारी की निगरानी में संपन्न होगा।

House Listing Conducted First Phase 6,862 Employees Deployed Executive Officers Serve Officials in Ballia
जनगणना का कार्य 22 मई के बाद होगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य 22 मई के बाद होगा। जनगणना का कार्य जून में हर हाल में पूरा करना होगा। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग गणना की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। हाउस लिस्टिंग गणना में लगभग 6862 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Trending Videos


इन कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के बाद सबसे पहले उन्हीं से कराया जाएगा। सरकार ने एसआईआर की तरफ से जनगणना को भी एप के माध्यम से आनलाइन कराने की व्यवस्था की है। इस जनगणना कार्य में शिक्षक, लेखपाल, पंचायत सचिव, शिक्षा मित्र के साथ स्थाई अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लाक बनाए जाएंगे। एक हाउस लिस्टिंग ब्लाक में 150 से 180 तक मकान होंगे। तहसील स्तर पर तहसीलदार व नगर निकायों में ईओ इसके अधिकारी होंगे। नगर निकायों में वार्ड को हाउस लिस्टिंग ब्लाक बनाए जाएंगे। इसमें दो से तीन सदस्यों को रखा जाएगा।

ऐसे होगी जनगणना पर तैनाती

  • 6862-हाउस लिस्टिंग ब्लाक
  • 6000-परगना
  • 6 परगना पर एक सुपरवाइजर
  • 10 प्रतिशत कर्मचारी होंगे रिजर्व में

2011 जनगणना के अनुसार राजस्व गांवों की स्थिति

  • 2417 राजस्व गांव
  • 592 गैर आबाद गांव
  • 1825 आबाद गांव

22 मई से हाउस लिस्टिंग की शुरुआत होगी। जिलाधिकारी की देखरेख में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उससे पहले 7 मई से 22 तक पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता को जनगणना की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगभग फाइनल हो गई है। इसके लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। आनलाइन जनगणना की भी व्यवस्था है। एप के माध्यम से आनलाइन जनगणना करने के बाद मौके पर कर्मचारी जाकर उसका सत्यापन करेंगे। - अनिल कुमार, एडीएम वित्त एवं प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed