सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transformers and poles will be removed from the Collectorate and Kunwar Singh intersection, and the road will be widened.

Ballia News: कलेक्ट्रेट और कुंवर सिंह चौराहे से हटेंगे ट्रांसफाॅर्मर और खंभे, होगा चौड़ीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Transformers and poles will be removed from the Collectorate and Kunwar Singh intersection, and the road will be widened.
विज्ञापन
बलिया। शहर के 10 चौराहों के सुंदरीकरण की योजना को मूर्त रूप देने की पहल तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट और कुंवर सिंह चौराहे से ट्रांसफाॅर्मर हटेंगे। बिजली के खंभों को भी हटाया जाएगा।
Trending Videos

शनिवार को सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में लोकनिर्माण विभाग, जल निगम व विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट व कुंवर सिंह चौराहा से अवरोधक बने ट्रांसफार्मर व पोल हटाए जाएंगे। पाइप लाइन भी हटाने का निर्णय लिया गया, जिससे मार्ग पूरी तरह से चौड़ा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों को आधुनिकीकरण के लिए 5 करोड़ की योजना बनाई गई है। इनमें से शासन की तरफ से 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इस धनराशि से 10 चौराहों के सौंदर्यकरण के साथ ही एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक लाइट, बुलेट कैमरा, साउंड सिस्टम, सिविल वर्क, साइनेज आदि के कार्य होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शिव जी चंदेल आदि मौजूद थे।
इस चौराहों पर होंगे कार्य
कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, एनसीसी तिराहा, मिड्ढा चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे चौराहा, कदंमतर चौराहा, हनुमान मंदिर, शहीद पार्क चौक, जापलिनगंज चौराहा का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके जद में आने वाले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
डिवाइडर संग लगाई जाएगी सुंदर लाइट
शहर के चौराहों पर पूरी तरह से आकर्षक बनाया जाएगा। सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही डिवाइडर बनाया जाएगा। सुंदर लाइट लगाई जाएगी। आकर्षक के साथ ही पथवे बनाया जाएगा, जिससे राहगीरों के आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। यातायात संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे कैमरे से निगरानी होगी। चौराहे को इंटरनेट से जुड़ने हेतु जमीन के अंदर लाइन बिछाई जाएगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कहा कि शहर के 10 चौराहाें के सुंदरीकरण परियोजना की धनराशि जारी हो गई है। चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। यातायात सुदृढ़ होगा और नगर की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed