बैरिया विधानसभा: BJP प्रत्याशी को मिले वोटों से 6270 ज्यादा वोटरों के नाम कटे, मिले थे 58290 वोट; देखें आंकड़े
Bairia Vidhan Sabha: 2022 विधानसभा चुनाव के बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची में 3.41 लाख नाम कटे, जिससे कई सीटों का समीकरण बदल गया। बैरिया में 64,560 नाम हटे, जो भाजपा के वोट से ज्यादा हैं। बेल्थरारोड में 5,514 वोट से जीत के मुकाबले 43,783 नाम कटने से दलों की रणनीति प्रभावित होगी।
विस्तार
UP Politics: 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो प्रत्याशियों के जीत के अंतर से 12 गुना तक नाम एसआईआर में कटे हैं। विस क्षेत्र बैरिया में सबसे अधिक 64560 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यह आंकड़ा भाजपा प्रत्याशी को मिले कुल वोटों से भी अधिक है। 2022 विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कुल 58290 वोट मिले थे।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रशासन की तरफ से जारी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में पिछले विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से 341777 वोटर कम हुए हैं। ऐसे में राजनीति दलों को आगामी विस चुनाव में नए सिरे से गुणा-गणित बैठाना होगी।
दलों के लिए यह अब आसान काम नहीं होगा। मतदाता सूची से कटे नाम से अब सभी विधान सभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदल जाएगा। राजनैतिक दलों को नए समीकरण के साथ मैदान में कसरत करनी पड़ेगी।
बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर मात्र 5514 मत का था। इनमें सुभासपा प्रत्याशी हंसूराम को 78995 और भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को 73481 मत मिले थे। इस विधान सभा में 43783 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
2022 चुनाव का चुनाव परिणाम व मतदाता सूची प्रकाशन के बाद की स्थिति
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| बेल्थरारोड | हंसू राम | सुभासपा | 78995 | विजेता |
| छट्ठ राम | भाजपा | 73481 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 5514
कटे मत - 43783
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| रसड़ा | उमाशंकर सिंह | बसपा | 87887 | विजेता |
| महेंद्र | सुभासपा | 81304 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 6583
कटे मत - 36874
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| सिकंदरपुर | जियाउद्दीन रिजवी | सपा | 75446 | विजेता |
| महेंद्र | सुभासपा | 63591 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 11855
कटे मत - 29145
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| फेफना | संग्राम सिंह यादव | सपा | 92516 | विजेता |
| उपेंद्र तिवारी | भाजपा | 73162 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 19354
कटे मत - 40886
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| बलिया नगर | दयाशंकर सिंह | भाजपा | 103873 | विजेता |
| नारद राय | सपा | 77634 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 26339
कटे मत - 63868
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| बांसडीह | केतकी सिंह | भाजपा गठबंधन | 103305 | विजेता |
| राम गोविंद चौधरी | सपा | 81953 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 21352
कटे मत - 62661
| विधान सभा | प्रत्याशी | दल | प्राप्त मत | परिणाम |
| बैरिया | जय प्रकाश अंचल | सपा | 71241 | विजेता |
| आनंद स्वरूप शुक्ला | भाजपा | 58290 | उपविजेता |
जीत का अंतर - 12951
कटे मत -64560