सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sticks crackled in dispute over road construction, nine people injured

Ballia News: सड़क निर्माण के विवाद में चटकीं लाठियां, नौ लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sticks crackled in dispute over road construction, nine people injured
विज्ञापन
नरही। गंगहरा छप्पन का डेरा गांव में आरसीसी रोड के निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठियां चलीं। इसमें 9 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नरही पहुंचाया गया। जहां चार घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने 6 लाठियां बरामद की हैं।
Trending Videos

गंगहरा छप्पन का डेरा गांव में विधायक निधि से आरसीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा है। पूर्व प्रधान झारखंडेय यादव पक्ष के लोग एक तरफ से सड़क पर ढलान बनाने के लिए कह रहे थे। दूसरे पक्ष से अमरजीत यादव के लोग सड़क को एक बराबर बनाने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। कोई कुछ समझ पाता तब तक नौ लोग लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में अमरजीत के पक्ष के छुट्टी पर घर आए कांस्टेबल रामभजन यादव (36), प्रशांत यादव (28), अमित यादव , अभिषेक यादव तथा दूसरे पक्ष के राजाराम (50), मदन यादव (24) को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामभजन यादव, प्रशांत यादव, अमित यादव और मदन यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में अखिलेश यादव, दयाराम झारकंडेय को भी चोट आई है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बहाल की गई है। दोनों पक्षों का इलाज करवाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed