सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18 mountain drains will be cleaned before the rains

Balrampur News: बरसात से पहले 18 पहाड़ी नालों की होगी सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
18 mountain drains will be cleaned before the rains
बलरामपुर ​स्थित हेंगहा पहाड़ी नाला।
विज्ञापन
बलरामपुर। मानसून के दौरान पहाड़ी नालों से होने वाली कटान और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने समय रहते तैयारी शुरू कर दी है। जिले की 18 प्रमुख पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इससे बरसात के समय किसी भी ग्राम या सड़क को नुकसान न पहुंचे और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Trending Videos


विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम बनघुसरी के पास बहने वाले हेंगहा पहाड़ी नाले में लंबे समय से सिल्ट जमा होने के कारण मुख्य धारा से स्पिल बनने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते पहरुय्या, बनघुसरी सहित आसपास के ग्रामों में कटान और जल प्लावन की समस्या हो जाती थी। सिल्ट सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्पिल पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और ग्रामीणों को आवागमन व दैनिक कार्यों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई से वर्षा के दौरान जल निकासी सुचारु होगी, नालों की जल धारण एवं वहन क्षमता बढ़ेगी और पानी सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकेगा। इससे अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटना संभव होगा। हेंगहा नाले की सिल्ट सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

12 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके तुरंत बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसी तरह अन्य चिह्नित पहाड़ी नालों में भी चरणबद्ध तरीके से सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा, ताकि भविष्य में कटान, जल प्लावन और आवागमन बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

शीघ्र शुरू कराया जाएगा काम
--पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई का काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इससे बरसात के पहले सभी कार्य पूर्ण हो सकें। सिल्ट सफाई होने से बाढ़ जैसी समस्या काफी हद तक कम की जा सकेगी।
विपिन कुमार जैन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed