सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Along with Devipatan Temple, 15 other sites declared sensitive

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर के साथ 15 और स्थल संवेदनशील घाेषित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Along with Devipatan Temple, 15 other sites declared sensitive
बलरामपुर में ​​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बार-बार सड़क हादसे होने पर जिले के 19 स्थलों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था। हादसों को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाया गया है। 15 और स्थानों को हादसों के लिहाज से संवेदनशील घाेषित किया गया है।
Trending Videos

इन स्थलों पर निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले में 19 ब्लैक स्पॉट के साथ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर, चीनी मिलों, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, रेलवे व बस स्टेशन सहित 15 और संवेदनशील स्थल असुरक्षित घोषित किए गए हैं। पहली बार हादसों वाले संभावित स्थलों को बढ़ाने की पहल की गई है। हर स्थल के लिए एक चिकित्सक व एक पुलिसकर्मी को तैनाती के लिए नामित किया गया है। पुलिस कर्मी हादसे के बाद क्यूआर कोड से मोबाइल पर स्कैन करके घायलों को मदद पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 ब्लैक स्पॉट पर अस्पताल व चिकित्सक नामित
हर ब्लैक स्पॉट के लिए अस्पताल व चिकित्सक नामित किए गए हैं। फुलवरिया बाईपास, भगवतीगंज, बहादुरापुर रेलवे क्रासिंग गोंडा रोड, नहर बालागंज, श्रीदत्तगंज चौराहा, कांदभारी, भरिया जंगल व पिपरी मोड़ सहित आठ स्थानों पर होने वाले हादसे के घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार इलाज में मदद करेंगे। वीर विनय चौराहा, धुसाह, सेखुइया तिराहा, चकवा चौकी, बेलहा मोड़ तुलसीपुर, हरिहरगंज तिराहा व कल्ला भट्ठा बहराइच रोड सहित सात स्थानों पर हादसे के घायलों का जिला मेमोरियल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शारदा रंजन इलाज कराएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र को लौकहवा डिप तुलसीपुर रोड पर हादसों के घायलों को इलाज के लिए नामित किया गया है। शंकरपुर कला के पास हादसों के घायलों का सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. विजय मिश्र और गालिबपुर व कटिया चौराहा के हादसे में घायल का सीएचसी उतरौला के डॉ. चंद्र प्रकाश इलाज करेंगे।
15 सार्वजनिक स्थलों के लिए भी चिकित्सक तैनात
15 सार्वजनिक स्थलों के लिए भी चिकित्सक तैनात किए गए हैं। रोडवेज बस स्टॉप, एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, सब्जी मंडी, स्पोटर्स स्टेडियम, सदर तहसील व विकास भवन के पास होने वाले हादसों के घायलों का इलाज की जिम्मेदारी जिला मेमोरियल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शारदा रंजन को दी गई है। चीनी मिल बलरामपुर, सीएनजी प्लांट गोंडा रोड व रेलवे स्टेशन बलरामपुर के पास होने वाले हादसों के घायलों का इलाज का जिम्मेदारी संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार संभालेंगे। देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के पास होने वाले हादसों में घायलों का इलाज करने की जिम्मेदारी सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र को दी गई है।
क्यूआर कोड करें स्कैन, मिलेगा लाभ
सबसे अधिक सड़क हादसे वाले स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा करा दिए गए हैं। हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड का अपने मोबाइल से स्कैन करके घायलों को गोल्डन ऑवर में लाभ दिलाने के लिए मदद कर सकता है।
-विपिन कुमार जैन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed