सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Benefit more people in the Lok Adalat

Balrampur News: लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Benefit more people in the Lok Adalat
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित और प्रीलिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके भी मामले लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, वे 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed