{"_id":"6a21da6c3c2c48ac16052179","slug":"bulldozer-runs-on-the-house-of-the-murder-accused-built-on-government-land-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149449-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सरकारी जमीन पर बने हत्यारोपी के मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सरकारी जमीन पर बने हत्यारोपी के मकान पर चला बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के ग्राम पिपराराम में बलरामपुर-बस्ती मार्ग से सटी नवीन परती की भूमि पर बुलडोजर से हटाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उतरौला। धनराज मौर्य हत्याकांड के आरोपी वारिस अली सहित अन्य ने सरकारी जमीन भी कब्जा रखी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर पांच करोड़ से अधिक कीमत की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
टीम ने ग्राम पिपराराम में बलरामपुर-बस्ती मार्ग से सटी नवीन परती की भूमि पर बने हत्यारोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम मनोज कुमार सरोज ने बताया कि हाईवे से सटी इस कीमती सरकारी जमीन को कब्जा कर धीरे-धीरे मजार का स्वरूप दिया जा रहा था।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि 26 मई की रात गांव में बाइक से घूमने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान घायल हुए धनराज मौर्या की 30 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धनराज मौर्य हत्याकांड में नामजद वारिस अली और अन्य आरोपितों ने अपने खेत के सामने हाईवे से लगी सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। मामले की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने अभिलेखों की जांच और पैमाइश कराई। जांच में संबंधित भूमि नवीन परती श्रेणी में सरकारी खाते में दर्ज पाई गई, जिस पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। बृहस्पतिवार को तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे से जुड़े निर्माणों को ध्वस्त किया। धनराज मौर्या की हत्या के मामले में अब तक मोहम्मद आसिफ, साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, वारिस अली, माजिद अली, मोहम्मद आसिफ खान, वाजिद को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों पर तय होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
पिटाई से घायल युवक धनराज मौर्य की मौत के आठवें दिन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ग्राम अहिरौला पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने कहा कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी तय की जाएगी।
ग्रामीणों ने सुरक्षा और आरोपितों के मकान पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर एसपी ने आरोपितों के घर के पास सरकारी भूमि चिह्नित कर स्थायी पुलिस पिकेट भी स्थापित करने का निर्देश दिया।

Trending Videos