{"_id":"6a21dae335a3a208360e5062","slug":"today-the-chief-minister-will-give-a-gift-of-rs-392-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149467-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज 392 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज 392 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के विकास को नई गति देने के लिए 392.25 करोड़ रुपये की 126 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 301.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 89 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 90.75 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
इन योजनाओं का लाभ जिले के गैसड़ी, तुलसीपुर और बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को मिलेगा। शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है ऐसे में लोगों को कुछ बड़ी सौगात के ऐलान की उम्मीद है। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को गोंडा के चकरौत में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जल जीवन मिशन और सिंचाई परियोजनाओं को इस विकास पैकेज में सबसे अधिक प्राथमिकता मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में 98.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 51 पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 100.38 करोड़ रुपये लागत वाली 22 परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी।
विज्ञापन
इनमें राप्ती मुख्य नहर, चौधरी चरण सिंह उतरौला पंप नहर, चित्तौड़गढ़ जलाशय और विभिन्न राजवाहों के पुनरोद्धार व आधुनिकीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा बेहतर मिलने के साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था भी मजबूत होगी। लोक निर्माण विभाग की 44.74 करोड़ रुपये लागत वाली सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे।
नंदमहरा-पिपरहवा-कौआपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण समेत कई संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही आसान होगी। पचपेड़वा नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, जिस पर 29.53 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, यह भी जनता को समर्पित की जाएगी। नई परियोजनाओं में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पुलिस आवास निगम की 25.84 करोड़ रुपये लागत वाली योजनाओं के तहत तुलसीपुर और पचपेड़वा में पुलिस कर्मियों के लिए आवास, बैरक, हॉस्टल और क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे कटानरोधी कार्य, तटबंधों का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण संपर्क मार्ग, सामुदायिक केंद्र, बारातघर और पर्यटन विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। पचपेड़वा और हरैया सतघरवा क्षेत्र के जनजातीय गांवों में सड़क, सोलर लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को भी मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलेगी। पर्यटन विभाग की ओर से इमलिया कोडर में ग्रामीण पर्यटन विकास और तुलसीपुर नगर पंचायत में डेकोरेटिव लाइटिंग की परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
एक नजर में
कुल परियोजनाएं : 126
लोकार्पण : 89 परियोजनाएं
शिलान्यास : 37 परियोजनाएं
कुल लागत : 392.25 करोड़ रुपये
लोकार्पण की लागत : 301.50 करोड़ रुपये
शिलान्यास की लागत : 90.75 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी अमित पाठक और जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 3:00 बजे: 5, कालिदास मार्ग लखनऊ से प्रस्थान।
3:05 बजे: राजकीय हेलीकॉप्टर से बलरामपुर के लिए रवाना।
3:45 बजे: ग्राम मध्यनगर-बिलोहा, बलरामपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन।
3:50 बजे: हेलीपैड से जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान।
3:55 बजे: जनसभा स्थल, मध्यनगर-बिलोहा पहुंचेंगे।
4 से 5 बजे तक: विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करेंगे।
5:05 बजे: हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
5:10 बजे: राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए प्रस्थान।
5:20 बजे: आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर हेलीपैड पर आगमन।
5:25 बजे: अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

Trending Videos