{"_id":"6a21d86da8950344de0b7cee","slug":"two-nurses-summoned-in-chest-physician-dispute-balrampur-news-c-99-1-brp1003-149474-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चेस्ट फिजिशियन विवाद में दो नर्सों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चेस्ट फिजिशियन विवाद में दो नर्सों से जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चेस्ट फिजीशियन व स्टाफ नर्स के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। चिकित्सक से अभद्रता करने के मामले में सीएमएस ने दोनों स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
बीते मंगलवार की रात इमरजेंसी वार्ड में मरीज के इलाज को लेकर चेस्ट फिजिशियन डॉ. शिवपूजन व स्टाफ नर्स रूबी वर्मा व पूनम कुमारी के बीच विवाद हो गया था। चेस्ट फिजिशियन ने स्टाफ नर्स पर मरीज की बीपी जांच से मना करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
विवाद के बाद रात में ही चेस्ट फिजिशियन छुट्टी लेकर घर चले गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने दोनों स्टाफ नर्सों से जवाब मांगा है। सीएमएस ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ओपीडी बंद होने से बिना इलाज के लौटे मरीज
जिला संयुक्त अस्पताल में बृहस्पतिवार को चेस्ट फिजिशियन का कक्ष बंद होने से ओपीडी प्रभावित रही। चिकित्सक को दिखाने आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। फूलपुर की कुसुम ने बताया कि उनके पति काे सांस फूलने की बीमारी है, दवा लेने आई थी, लेकिन डॉक्टर साहब नहीं मिले। इसी तरह फिरोज व अशोक भी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने बैठे हुए थे।

Trending Videos