सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three and a half lakh saplings are ready for greenery

Balrampur News: हरियाली के लिए तैयार हैं साढ़े तीन लाख पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh saplings are ready for greenery
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पृथ्वी को हरा-भरा और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। बनकटवा रेंज क्षेत्र की पौधशालाओं में औषधीय एवं बहुमूल्य प्रजातियों के लाखों पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें आगामी पौधरोपण अभियान में लगाया जाएगा।
Trending Videos



क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज शत्रुहन लाल ने बताया कि रेंज क्षेत्र की बनकटवा और कोहड़ौरा पौधशालाओं में करीब 3.50 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें औषधीय गुणों से भरपूर बहेड़ा, हरड़, आंवला, नीम के साथ-साथ बहुमूल्य प्रजातियों के शीशम, सागौन, जामुन और गुटैल के पौधे भी शामिल हैं। बताया कि तैयार पौधों का उपयोग वन विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आमजन, संस्थाओं और किसानों को भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से हरित आवरण बढ़ाया जा सके। कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का प्रभावी उपाय भी है। इसी उद्देश्य से विभाग बड़े पैमाने पर पौध तैयार कर रहा है, ताकि क्षेत्र को हराभरा बनाने के अभियान को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed