सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard, which had been keeping sleepless for a month, is caged

Balrampur News: माहभर से नींद उड़ाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard, which had been keeping sleepless for a month, is caged
तुलसीपुर क्षेत्र में करमैती के परसा गांव में पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र में बनकटवा रेंज के करमैती गांव के मजरा परसा में एक महीने से ग्रामीणों की नींद उड़ाने वाला तेंदुआ आखिरकार बृहस्पतिवार शाम वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। आदर्श जलाशय की पुलिया में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रणनीति बनाई।


शाम करीब साढ़े छह बजे उसे पिंजरे में कैद कर लिया। बुधवार शाम गौरिया पहाड़ी नाले के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुआ भागकर आदर्श जलाशय की पुलिया के भीतर जा छिपा। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और ग्रामीणों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पुलिया के एक छोर पर मजबूत पिंजरा लगाया गया, जबकि दूसरे छोर को सीमेंट के पिलरों से बंद कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे से वनकर्मियों ने निगरानी और तेज कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos


शाम को पिंजरे की ओर बढ़ा और उसमें प्रवेश करते ही दरवाजा बंद हो गया। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है। अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed