{"_id":"69bd90cf2f99bc1db80e449f","slug":"bullion-trader-duped-of-rs-1390-lakh-cash-and-28-grams-of-gold-balrampur-news-c-99-1-slko1029-144836-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सराफा व्यापारी से 13.90 लाख नकद और 28 ग्राम सोना ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सराफा व्यापारी से 13.90 लाख नकद और 28 ग्राम सोना ठगा
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निवेश के नाम पर झांसा देकर एक स्वर्णकार से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ मिली मूंगफली खिलाकर बदमाशों ने व्यापारी से 13.90 लाख रुपये नकद और करीब 28 ग्राम सोना हड़प लिया। कई किश्तों में रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही सोना लौटाया, बल्कि विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चूल्हाभारी निवासी दुर्गेश कुमार सोनी, जो जुआथान श्रीनगर में आभूषण की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि 10 फरवरी को कालीथान चौराहे के पास उनकी मुलाकात किशोरी, राकेश और उनके साथियों से हुई। आरोपियों ने कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने वाली योजना का लालच दिया और विश्वास जीतने के लिए दुकान पर आकर विस्तार से जानकारी देने की बात कही।
दुकान पर पहुंचकर आरोपियों ने मूंगफली के दानों के जरिए कथित निवेश मॉडल समझाया और वही मूंगफली खाने को दी। पीड़ित के अनुसार, मूंगफली खाने के बाद उन्हें असामान्य महसूस हुआ और उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।
इसके बाद 15 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें नथुनिया मोड़ ले जाकर 9 लाख रुपये की मांग की। उस दिन पीड़ित ने 4.50 लाख रुपये नकद दे दिए। 19 फरवरी को उन्होंने घर व दुकान के जेवर-चेन, झाला, अंगूठी सहित करीब 27.920 ग्राम सोना निवेश के नाम पर सौंप दिया। पैसों की व्यवस्था के लिए उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज भी लिया।
26 फरवरी को इकौना कचहरी के पास 5 लाख रुपये और दिए गए। होली से पहले आरोपियों ने शेष 4.40 लाख रुपये जमा करने पर सोना वापस करने और मुनाफा शुरू होने का आश्वासन दिया। 8 मार्च को यह रकम भी ले ली गई, लेकिन तय समय बीतने के बाद आरोपियों ने न तो सोना लौटाया और न ही कोई मुनाफा दिया। विरोध करने पर पीड़ित को धमकी दी गई।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos