{"_id":"69c41a20dda7d9b89e0c8b42","slug":"kanchan-and-sachin-hoisted-the-flag-in-the-state-level-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145136-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कंचन व सचिन ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कंचन व सचिन ने लहराया परचम
विज्ञापन
सचिन व कंचन
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर जिले के दो खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। दौड़ प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रयागराज में 25 मार्च से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ी सचिन व कंचन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन मिश्र ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कंचन को दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। जिले के इस प्रदर्शन पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत प्रशिक्षक हिना खातून, नागेंद्र गिरि, विजय शंकर पांडेय व पवन तिवारी ने बधाई दी है।
एथलेटिक्स कोच ने लिया प्रशिक्षण
कंचन व सचिन के मेडल जीतन में स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच सूरज कुमार का सराहनीय योगदान है। प्रशिक्षक ने ही दोनों खिलाड़ियों को अच्छे से अभ्यास कराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। नियमित अभ्यास व प्रशिक्षण से दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। प्रशिक्षक सूरज ने कहा कि उनका सपना है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करें।
Trending Videos