सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crisis on MDM due to shortage of cylinders

Balrampur News: सिलिंडर की कमी से एमडीएम पर संकट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Crisis on MDM due to shortage of cylinders
बलरामपुर के महराजगंज तराई में एजेंसी के बाहर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गैस सिलिंडर की मारामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सिलिंडर की कमी से अब परिषदीय विद्यालयों में माध्याह्न भोजन बनाने पर संकट मंडराने लगा है। सिलिंडर की कमी से विद्यालयों में भोजन बनना बंद हो गया है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक सिलिंडर आपूर्ति के लिए बीएसए व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर गुहार लगा रहे हैं।
Trending Videos

उतरौला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बड़हरा कोट में 11 मार्च से सिलिंडर खत्म हो गया है। प्राथमिक विद्यालय अमया प्रथम, कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर ग्रिंट में तीन दिनों से भोजन नहीं बना है। उतरौला की खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला सुनीता वर्मा ने विद्यालयों में सिलिंडर आपूर्ति के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा है। हरैया सतघरवा शिक्षाक्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में भी गैस सिलिंडर की कमी से मध्याह्न भोजन बनना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर गनवरिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय गनवरिया में सिलिंडर की कमी से भोजन नहीं बन रहा है। एमडीएम न बनने से बच्चे भूखे पेट घर वापस लौट जाते हैं। कुछ बच्चे घर से खाना लाने को मजबूर हैं। प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर की आपूर्ति कराने की मांग की है।
सिलिंडर के लिए सुबह से लगी लंबी कतार
महराजगंज तराई। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से हर कोई परेशान हैं। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। सुबह ही लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, ताकि समय पर गैस मिल सके। महराजगंज तराई स्थित एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन दिखी। उपभोक्ता कलाम, सगीर, नानमून, राशिद व उमेश ने बताया कि सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े हो गए हैं। 12 बजने वाला है, लेकिन अभी तक गाड़ी नहीं आई है। भूखे प्यासे सुबह से लाइन में खड़े होकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
बुकिंग के आधार पर मिल रहा सिलिंडर
विद्यालयों में पासबुक से बुकिंग के आधार पर सिलिंडर दिया जा रहा है। कुछ विद्यालयों के बुकिंग न होने के कारण सिलिंडर आपूर्ति नहीं हो पाई है। गैस एजेंसियों पर मांग के अनुसार सिलिंडर मिल रहा है।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed