{"_id":"69c41a7037b54ea50d01d1fa","slug":"crowds-throng-petrol-pumps-police-take-charge-of-the-situation-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145125-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। देश में ईंधन की किल्लत की खबर से बुधवार को जिले के 88 पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। सुबह से ही पंपों पर पहुंचे लोग टंकी फुल कराने लगे। भीड़ ऐसी जुटी कि देर शाम तक लोगों को तांता बंधा रहा। दो पहिया वाहन चालकों के साथ ही चार पहिया वाहन के साथ ही ट्रैक्टर ट्रालियां भी पंपों पर जुट गईं। पंप संचालक कहते रहे कि तेल उपलब्ध है, आराम से लीजिए लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं दिखा। स्थिति संभालने के लिए पंपों पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
बुधवार सुबह जिला मुख्यालय पर वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी। बाइक सवार एक-दूसरे को देखकर सभी बाइक की टंकी फुल करवाने में लग गए। वहीं, डीजल के लिए लोग बड़े-बड़े गैलन लेकर पहुंच गए। गैलन में 20, 30, 40 व 50 लीटर तक डीजल भरवाते नजर आए। शादाब, करन, सलमान, राधे, सुमित व रोहित ने बताया कि तेल भरवाने की जरूरत है। कोरोना के समय जैसे हालात होने की बात कही गई है। वह पेट्रोल भरवाने के लिए आधे घंटे से खड़े हैं। इसी तरह गोंडा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी भीड़ दिखी। हर कोई बाइक की टंकी फुल करवा रहा था। यहां भी बड़े-बड़े गैलन में डीजल भरवाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। कोई 20 लीटर तो कोई 30 लीटर डीजल भरवा रहा था।
लॉकडाउन की आशंका में उमड़ी भीड़
उतरौला। नगर स्थित पंप पर सुबह नौ बजे ही भीड़ जुट गई। बुधवार सुबह से ही कस्बे के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस की निगरानी में क्रमवार पेट्रोल और डीजल का वितरण कराया गया। पेट्रोल पंप संचालक अरुण कुमार और सतीश गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाह के कारण लोग घबराकर बड़ी मात्रा में तेल लेने पहुंच गए, जिससे भीड़ बढ़ गई। उन्होंने कहा कि आपूर्ति सामान्य है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
पर्याप्त मात्रा में है ईंधन
जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। अफवाह को लेकर एकाएक भीड़ उमड़ी है। पंपों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। मांग के अनुसार ग्राहकों को ईंधन मिल रहा है।
- कुमार निर्मलेंदु, जिला पूर्ति अधिकारी बलरामपुर
Trending Videos