{"_id":"69c4193e7243767dcb01cf29","slug":"complete-the-projects-within-the-specified-time-period-chief-minister-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145123-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करें : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करें : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-स्रोत :
विज्ञापन
तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर दोपहर 12:35 बजे पहुंचे, जहां से कार से मंदिर परिसर पहुंचे। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को मार्च में तय योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया। आम लोगों की सुविधाओं को बेहतर रखने और समस्याओं के प्रभावी निराकरण पर जोर दिया।
मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पीर रतन नाथ जी के दलीचे पर जाकर मत्था टेका और नेपाल से आएं महंत एवं मुख्य पीर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य गर्भगृह में पहुंचे और मां पाटेश्वरी के विग्रह के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दर्शन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश देते हुए विशेष व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मेले में आयोजित कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हेलीपैड से मंदिर तक मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
झारखंडी ओवरब्रिज की स्वीकृति पर जताया आभार
देवीपाटन मंदिर में मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। शहर में झारखंडी ओवरब्रिज की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सभी ने सीएम का आभार जताया। इसके अलावा किसी ने कोई नई मांग नही रखी। सीएम ने ओवरब्रिज के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व विधायक शैलू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, अजय सिंह पिंकू और डीपी सिंह बैंस, डीएम विपिन कुमार जैन, एसपी विकास कुमार, सीडीओ हिमांशु गुप्त, एडीएम ज्योति राय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos