{"_id":"6a76186c87a46b90450aed94","slug":"car-speeds-like-the-grim-reaper-at-midnight-two-friends-killed-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152855-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधी रात काल बनकर दौड़ी कार, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधी रात काल बनकर दौड़ी कार, दो दोस्तों की मौत
Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8- अन्नू सैनी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी। बौद्ध परिपथ एनएच-730 पर रामनगर चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, माली टोला, टेढ़ी बाजार निवासी राजन सैनी (30) और जयप्रकाश सैनी (25) बाइक से पचपेड़वा से बलरामपुर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे रामनगर चौराहे के पास बढ़नी की ओर जा रही क्रेटा कार से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजन सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में जयप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में जयप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके स्वामी और चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
हॉकी खिलाड़ी का सपना टूटा, परिवार का सहारा भी छिन गया
एक युवक ने पहले ही खो दिए थे माता-पिता, दूसरा परिवार की आजीविका का था आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
गैसड़ी। बृहस्पतिवार रात रोज की तरह घर से निकले दो दोस्तों को यह अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। एक सड़क हादसे ने माली टोला के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार सुबह दोनों घरों में मातम पसरा रहा। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुटी रही।
राजन सैनी अविवाहित थे और हॉकी के अच्छे खिलाड़ी के रूप में इलाके में पहचान बना चुके थे। परिवार पहले ही उनके माता-पिता आनंद प्रसाद और शकुंतला देवी को खो चुका था। ऐसे में राजन परिवार की बड़ी उम्मीद थे। उनके भाई दिलीप ने बताया कि राजन गुरुवार को अपने मित्र जयप्रकाश के साथ सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ गए थे। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक राजन की मौत हो चुकी थी।
वहीं, जयप्रकाश सैनी डेकोरेशन का काम करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में सजावट का काम उनकी आय का मुख्य साधन था। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुख के साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है।
शुक्रवार को दोनों युवकों के घरों पर रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई दोनों के मिलनसार स्वभाव और मेहनत की चर्चा कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त अक्सर साथ रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि साथ निकले ये दोस्त एक साथ ही दुनिया से विदा हो जाएंगे।