फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vivek, Amar, Nitesh, and Gyan Prakash emerged victorious in the archery competition

Balrampur News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में विवेक, अमर, नितेश व ज्ञान प्रकाश ने मारी बाजी

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vivek, Amar, Nitesh, and Gyan Prakash emerged victorious in the archery competition
फोटो-11- रेहरा बाजार के बीपीएस इंटर कॉलेज में निशाना लगाता छात्र। स्रोत विभाग
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रेहरा बाजार स्थित बीपीएस इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छह विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं में पहली बार शामिल की गई तीरंदाजी स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि नया खेल होने के कारण अपेक्षा के अनुरूप अधिक विद्यालयों की भागीदारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तीरंदाजी अनुशासन, एकाग्रता और धैर्य का खेल है। अधिक से अधिक विद्यालयों की भागीदारी से यह खेल जिले में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। सीनियर बालक वर्ग में विवेक कुमार वर्मा और अमर सिंह तथा जूनियर बालक वर्ग में नितेश सिंह और ज्ञान प्रकाश सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन चारों खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि 11 अगस्त को बहराइच में मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इस अवसर पर नसीम अहमद, अर्पण पांडेय, उमेश तिवारी, संजय, नवीन, विनय कृष्ण मिश्र, सुधाकर पांडेय, कन्हैयालाल यादव, विनय कुमार शुक्ल, माहे मिश्र, विजय मिश्र और रामचंद्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अगस्त में होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बताया कि अगस्त माह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 11 अगस्त को एजी हाशमी इंटर कॉलेज में हैंडबॉल, 12 अगस्त को भारतीय विद्यालय उतरौला में फुटबॉल, 20 अगस्त को बीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इसके अलावा 25 अगस्त को फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में जूडो और 27 अगस्त को एजी हाशमी इंटर कॉलेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

फोटो-11- रेहरा बाजार के बीपीएस इंटर कॉलेज में निशाना लगाता छात्र। स्रोत विभाग

फोटो-11- रेहरा बाजार के बीपीएस इंटर कॉलेज में निशाना लगाता छात्र। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed