{"_id":"6a7617f7ff5cec4e2a0065f7","slug":"health-department-on-alert-regarding-deputy-cms-visit-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152866-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16- जिला मेमोरियल अस्पताल में निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाने के लिए पिछले दो दिनों से साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला मेमोरियल अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला मेमोरियल अस्पताल में शुक्रवार को दिनभर साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। वार्डों में वायरिंग की मरम्मत, पंखों की सफाई और शौचालयों की विशेष सफाई कराई गई। परिसर में दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें स्थापित की गईं।
सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीएमएस डॉ. हीरालाल और गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय से दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वार्डों के बेड पर नए चादर बिछाने और चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, आवश्यक दवाओं व जीवनरक्षक उपकरणों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. राजकुमार से जच्चा-बच्चा सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद रहने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. पंकज वर्मा और डॉ. उमेश कुशवाहा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।