फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of the Jharkhandi overbridge begins with the groundbreaking ceremony; will bring relief from traffic jams

Balrampur News: भूमि पूजन के साथ झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 07 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of the Jharkhandi overbridge begins with the groundbreaking ceremony; will bring relief from traffic jams
फोटो-18- नगर के तुलसीपुर मार्ग पर नारियल फोड़ कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते सदर
बलरामपुर। नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके निर्माण से लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, बाईपास और ओवरब्रिज जैसी परियोजनाओं से जिले के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि यह परियोजना नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि सड़क, पुल और ओवरब्रिज जैसी विकास परियोजनाएं क्षेत्र की प्रगति को गति देती हैं और आमजन का जीवन आसान बनाती हैं।

कार्यक्रम में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, महिपाल चौधरी, गोविंद सोनकर, राधेश्याम वर्मा, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह बैस, उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश वर्मा, इंजीनियर आलोक शुक्ला और तेज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1.21 किलोमीटर लंबा होगा रेलवे ओवरब्रिज
सेतु निर्माण इकाई अयोध्या के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर स्थित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 1.21 किलोमीटर लंबे इस ओवरब्रिज में 35 पिलर बनाए जाएंगे। परियोजना के लिए 292.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम चरण में शासन की ओर से 90 करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह ओवरब्रिज तुलसीपुर रोड स्थित आंबेडकर तिराहे के आगे से शुरू होकर बहराइच रोड स्थित पीपल तिराहे के आगे तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed