सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children made nests on World Sparrow Day

Balrampur News: विश्व गौरैया दिवस पर बच्चों ने बनाए घोंसले

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children made nests on World Sparrow Day
बलरामपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह में घोसला दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से गौरैया संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने धागे की रील, अनुपयोगी डिब्बों व अन्य घरेलू सामग्री का उपयोग कर आकर्षक घोंसले तैयार किए।
Trending Videos



प्रधानाध्यापक प्रेमकुमार ने बताया कि घरेलू वस्तुओं से तैयार किए घोंसले व जागरूकता संदेश कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न डिजाइन के घोंसले सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। सहायक अध्यापक देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गौरैया केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, पेड़ों की कटाई और शहरीकरण के कारण गौरैया की संख्या तेजी से घट रही है जो चिंता का विषय है।शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें और सुरक्षित घोंसले बनाकर उनके संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने गौरैया समेत अन्य पक्षियों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed