सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers struggling in line even after having a booking slip

Balrampur News: बुकिंग पर्ची होने के बाद भी कतार में जूझ रहे उपभोक्ता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Consumers struggling in line even after having a booking slip
बलरामपुर के धर्मपुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। जिले में गैस सिलिंडर आपूर्ति की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। आलम यह है कि उपभोक्ताओं के पास बुकिंग पर्ची होने के बाद भी उन्हें सिलिंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ता गोदामों पर सुबह से लेकर शाम तक जूझते रहते हैं। स्टाॅक खत्म होने के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
Trending Videos

नगर के धर्मपुर स्थित राप्ती गैस गोदाम पर बुधवार को उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। उपभोक्ता किरन व सरोज ने बताया कि वह लोग सुबह छह बजे ही लाइन में लग गए हैं। 11 बजने वाला है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। 11 बजे तक करीब 250 से सिलिंडर की लाइन लगी हुई थी। उपभोक्ता राजेश, फिरोज, इमरान व अशोक ने बताया कि वह दो दिन से सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि 400 सिलिंडर का ट्रक आता तो है, लेकिन उसमें से आधा तो नेता व अधिकारियों के लिए रिजर्व कर दिया जाता है। आधे में उपभोक्ताओं को वितरित किया जाता है। ऐसे में लाइन में लगे ज्यादातर लोगों को वापस लौटना पड़ता है। उतरौला नगर स्थित एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। उपभोक्ता विजय कुमार, संतोष कुमार, सुमित श्रीवास्तव, विनोद कुमार, नसीम अहमद व निजाम अहमद का कहना है कि गैस की कमी के कारण वह लोग चार दिन से दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के लिए अलग से की जाए सिलिंडर की व्यवस्था
उतरौला। सिलिंडर के लिए लग रही लंबी कतार को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य भी नहीं किया। एसडीएम उतरौला अभय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं के लिए अलग से बुकिंग काउंटर व सिलिंडर की व्यवस्था कराने की मांग की। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंंह ने कहा कि इस समय बुकिंग व सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर घंटों जूझना पड़ता है। इससे अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस में परेशानी हो रही है।
रात आठ से 10 के बीच बुकिंग करने की सलाह
नगर स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर कर्मचारियों उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग की सलाह दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रात आठ से 10 के बीच नेटवर्क सही चलता है, इस बीच आसानी से बुकिंग हो जाएगी। बुधवार को एजेंसी पर खड़े उपभोक्ता शादाब, शफीक व रोहन ने बताया कि दिन में कई बार बुकिंग के लिए कॉल की, लेकिन नहीं लगा। एजेंसी पर भी बुकिंग नहीं हो पा रही है।
सामान्य हो रही है स्थिति
घरेलू गैस सिलिंडर वितरण में स्थिति सामान्य हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही शहर क्षेत्रों में ही डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू की जाएगी।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed