{"_id":"69bade3b48baca701508121e","slug":"the-construction-of-the-interstate-bus-terminal-will-be-completed-by-december-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144719-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिसंबर तक पूरा होगा इंटर स्टेट बस अड्डे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिसंबर तक पूरा होगा इंटर स्टेट बस अड्डे का निर्माण
विज्ञापन
-बलरामपुर के घुघुलपुर में बन रहा बस स्टेशन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती जनपद की सीमा पर स्थित घुघुलपुर गांव में बन रहे इंटर स्टेट बस स्टेशन का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। बस स्टेशन निर्माण के लिए दूसरी किस्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। परिवहन विभाग इस साल के अंत तक आधुनिक बस स्टेशन के संचालन की तैयारी में है।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आने वाले विदेशी पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए शासन की तरफ से बलरामपुर जनपद में इंटर स्टेट बस स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। अंतर राज्ययीय रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए पांच करोड़ 26 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी। दो सितंबर 2025 को पहली किस्त के रूप में 2.63 करोड़ रुपये मिलने पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्राक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सात मार्च 2026 दिए गए रिपोर्ट में 58.13 प्रतिशत कार्य पूरा करने का दावा किया गया है।
खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र देने के बाद शासन स्तर से द्वितीय किस्त जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्य भवन, कैंटीन, कार्यालय व रिकॉर्ड रूम की छत का कार्य पूर्ण कर प्लास्टर का कार्य चल रहा है। हाल के छत की शटरिंग चल रही है। शौचालय भवन की छत का कार्य पूराकर प्लास्टर किया जा रहा है। 230 मीटर कॉलम व बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। परिसर में मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। संवाद
बौद्ध पर्यटकों को मिलेगा फायदा
घुघुलपुर गांव बलरामपुर-श्रावस्ती सीमा पर स्थित है। श्रावस्ती में पूरे साल बौद्ध भिक्षु व विदेशी पर्यटकों का आवागमन रहता है। चीन, नेपाल, मंगोलिया, श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड सहित अन्य देशों के पर्यटक यहां आते हैं। अभी यह पर्यटक दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ से ट्रेवल एजेंसियों की बस बुकिंग करके जिले में आते हैं। इंटर स्टेट बस स्टेशन का संचालन शुरू होने से बौद्ध पर्यटकों को श्रावस्ती, कुशीनगर, वाराणसी, लुम्बिनी आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
जल्द पूरा कराया जाएगा निर्माण
दूसरी किस्त मिलने से अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। दिसंबर 2026 तक संचालन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। जिले में इंटर स्टेट बस स्टेशन बनने से पर्यटक व स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। - गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
Trending Videos