{"_id":"69bd901c4f000ddefe06ea41","slug":"half-the-city-lost-power-for-five-hours-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144870-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आंधी व बारिश से आधे शहर में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आंधी व बारिश शुरू हो गई। तेज हवा व बारिश के कारण पूरब टोला स्थित केंद्र पर 33 केवीए का केबल बॉक्स जल गया। इससे पूरबटोला क्षेत्र से खलवा, नई बाजार, झंझरा सहित अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह भगवतीगंज स्थित उपकेंद्र पर इंसुलेटर में खराबी आ गई, जिस कारण भगवतीगंज, चीनी मिल क्षेत्र, नौशहरा, नौवाबाग, विशुनापुर, खमौवा सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रही।
उपभोक्ता राधेश्याम, पंकज वर्मा, श्यामलाल व मनोहर ने बताया कि सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। बारिश रुकने के बाद आपूर्ति शुरू नहीं की गई। भगवतीगंज के जेई सुनील कुमार ने बताया कि इंसुलेटर में खराबी आने से कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
एसडीओ नगर पिंटू यादव ने बताया कि तेज हवा चलने से कुछ फाॅल्ट आया था। कर्मचारियों से फाॅल्ट सही कराकर दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos