सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rashmi shone in Khelo Masters, the state's team got the bronze medal

Balrampur News: खेलो मास्टर में चमकी रश्मि, प्रदेश की टीम को मिला कांस्य पदक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rashmi shone in Khelo Masters, the state's team got the bronze medal
-बलरामपुर में र​श्मि सिंह को सम्मानित करते डॉ. एमपी तिवारी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो मास्टर प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की हॉकी कोच रश्मि सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 30-प्लस वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
Trending Videos


चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश और जम्मू सहित कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन समन्वय और खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने रश्मि सिंह को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य शिखा पांडेय व राघवेंद्र त्रिपाठी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed