{"_id":"69a714afa9fe49b00a05c66a","slug":"special-train-starts-from-prayagraj-to-hadapsar-from-today-banda-news-c-212-1-bnd1017-142165-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आज से प्रयागराज से हडपसर के लिए विशेष ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आज से प्रयागराज से हडपसर के लिए विशेष ट्रेन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 01 ट्रेन में महिला यात्रियों से पूछताछ करतीं आरपीएफ थाना निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर बुंदेलखंड वासियों के लिए एक विशेष ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर महाराष्ट्र के पुणे शहर के उपनगर हडपसर तक सीधी जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक (झांसी) के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।
ट्रेन संख्या 04107 प्रयागराज से 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह सुबह 10:20 बजे प्रयागराज से चलकर दोपहर 3:15 बजे बांदा पहुंचेगी। बांदा में पांच मिनट रुकने के बाद यह बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04108 हडपसर से 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
यह रात्रि 10:40 बजे हडपसर से चलकर शुक्रवार रात्रि 12:35 बजे बांदा पहुंचेगी। बांदा से पांच मिनट बाद चलकर यह शनिवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन कुल चार-चार फेरों में अप-डाउन चलेगी। इसमें आईसीएफ की 20 बोगियां हैं, जिनमें एक वातानुकूलित, आठ स्लीपर, सात जनरल और दो एसएलआर शामिल हैं।
यह ट्रेन इलेक्ट्रिक पावर से दौड़ेगी और 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए प्रमाणित है। होली स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से हडपसर के बीच 1568 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रयागराज से हडपसर पहुंचने में इसे 33 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। यह नई सेवा बुंदेलखंड और महाराष्ट्र के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की आशंका के मद्देनजर बांदा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। आरपीएफ थाना निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने अपने दल के साथ आने-जाने वाली ट्रेनों की सुरक्षा का जायजा लिया। किसी भी समस्या या आपातकाल में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने के लिए जागरूक किया गया।
Trending Videos