सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3.91 lakh farmers will get Kisan Samman Nidhi

Barabanki News: 3.91 लाख किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
3.91 lakh farmers will get Kisan Samman Nidhi
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के करीब 3.91 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंचेगा। इस बार 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की जा रही है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त 5.61 लाख किसानों को दी गई। इसके बाद समय-समय पर कराई गई जांच और सत्यापन के बाद अब 3.91 लाख किसान पात्र पाए गए हैं जिनके खाते में किसान सम्मान निधि की पैसा भेजा जाएगा। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त करीब 3.91 किसानों के खाते में भेजी गई थी सत्यापन के बाद अब 22वीं किस्त भी इतने ही किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 4 लाख 63 हजार किसानों में से अब तक करीब चार लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो गई है यानी कि इन किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 63 हजार किसान अभी अवशेष रह गए हैं इनका भी डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है इस कार्य में विभाग के ही कर्मियों और अधिकारियों को लगाया गया है। जिससे जल्द से जल्द बाकी बचे किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed