सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Leprosy patients earning less than Rs 2 lakh will get pension

Barabanki News: दो लाख रुपये से कम आय वाले कुष्ठ रोगियों को मिलेगी पेंशन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients earning less than Rs 2 lakh will get pension
विज्ञापन
बाराबंकी। कुष्ठ रोग से उपचारित लोगों को अब पेंशन देने के लिए जिले में नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले सभी कुष्ठ रोगियों को पेंशन देने का प्रावधान किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।
Trending Videos

कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उनके जीवन यापन को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। जिले में वर्तमान समय में 262 कुष्ठ रोगियों को पेंशन मिल रही है, लेकिन ये सभी वर्ष 2011 की बीपीएल सूची से जुड़े परिवारों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिले में सैकड़ों की संख्या में रोगियों का जीवन मुश्किल है। इसीलिए पेंशन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे अधिक जरूरतमंद लोग योजना का लाभ उठा सकेंगे। नए नियमों के अनुसार अब कोई भी कुष्ठ रोगी जिसकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, वह आय प्रमाण पत्र लगाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
आवेदन के साथ आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी स्वप्रमाणित कर जमा करनी होगी। यदि किसी ग्राम पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के कुष्ठ रोगी का पेंशन प्रस्ताव नहीं भेजा जाता है, तो संबंधित रोगी या उसके परिजन स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रति खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी एजाज उल हक ने बताया कि सामान्य दिव्यांगजनों को जहां एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है।
कुष्ठ रोगियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह तक पेंशन दी जाती है। नया सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed