सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The nodal officer caught the slip, medicines were being prescribed from outside.

Barabanki News: अधूरी रह गई सरयू नदी की ड्रेजिंग परियोजना

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The nodal officer caught the slip, medicines were being prescribed from outside.
विज्ञापन
बाराबंकी। बीते वर्ष सरयू नदी की कटान को रोकने के लिए सरकार ने करोड़ों की परियोजना को मंजूरी दी थी। जिससे नदी में ड्रेजिंग करने के साथ आबादी वाले क्षेत्र में जिओ बैग सहित अन्य कटान रोकने का कार्य करना था। जिसका समय 15 जून निर्धारित किया गया था। समय बीत जाने के बाद भी परियोजना का कार्य पूरा नहीं किया जा सका था। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में बहने वाली सरयू नदी सिरौलीगुंग गांव से गोबरहा गांव के समीप तक करीब तीन किलोमीटर तक नदी में ड्रेजिंग करने की जिम्मेदारी इस बार बाढ़ अनुरक्षण खंड वाराणसी को दी गई थी। जो वर्ष 2025 में अप्रैल माह से 15 जून तक पूरा करना था।
Trending Videos

कार्यदायी संस्था द्वारा नदी में चैनल बनने का कार्य पूरा कर लिया था, पर आबादी की ओर जिओ बैग चिपिंग अन्य कार्य नदी में पानी आने के कारण रह गए थे। टेपरा और सनावा गांव के पास कटान भी हुई थी। बाढ़ के दिनों में जिसपर डीएम ने ठेकेदार और बाढ़ खंड के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। ड्रेजिंग की परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली परियोजना में नदी में निकली करोड़ों रुपये की सिल्ट की भी नीलामी नही हो पाई थी। जो बाढ़ के पानी में बह गई थी। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया की ड्रेजिंग कार्य की परियोजना से जिले का कोई लेना देना नही है। पर जहां पर कार्य बचा हुआ था वह समय पर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed