सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After 25 years, the sub-registrar office got a new building.

Barabanki News: 25 वर्ष बाद मिला उप निबंधन कार्यालय को नया भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
After 25 years, the sub-registrar office got a new building.
विज्ञापन
बाराबंकी। तहसील रामनगर के उप निबंधन कार्यालय को 25 वर्ष बाद एक नया भवन मिला है। शासन ने इस भवन के निर्माण के लिए 2.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। कार्यदायी संस्था आवास विकास द्वारा भवन निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है।
Trending Videos


जल्द ही भवन को हैंडओवर कर रजिस्ट्री का काम नए परिसर में शुरू किया जाएगा। इसी माह के अंत तक लोगों को इस नए भवन का लाभ मिलने लगेगा। इससे यहां के लोगों को उप निबंधन कार्यालय से जुड़े काम कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1989 में रामनगर की तहसील बनी थी, तभी से उप निबंधन कार्यालय तहसील परिसर में चल रहा था। पुराना भवन छोटा होने के कारण प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ती थी। साल 2023 में शासन ने इस उप निबंधन कार्यालय को नए भवन की सौगात दी थी। नवंबर 2024 में आवास विकास द्वारा काम शुरू करवाया गया था, जो करीब डेढ़ साल बाद बनकर तैयार हो गया है। यह नया भवन रामनगर सआदतगंज मार्ग के किनारे बनाया गया है। ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि हैंडओवर होते ही नए भवन में रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed