सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bolero overturned due to tyre burst, three killed, eight injured

Barabanki News: टायर फटने से पलटी बोलेरो, तीन की मौत, आठ घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bolero overturned due to tyre burst, three killed, eight injured
कबूलपुर के पास हुए सड़क हादसे में छतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : कबूलपुर के पास हुए सड़क हादसे में छतिग्रस्त बोलेरो।
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा के नेरा कबूलपुर गांव के पास रविवार सुबह टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। यूपीडा की सुरक्षा टीम ने पुलिस के साथ राहत व बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को लखनऊ भेजवाया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार बोलेरो लखनऊ से अयोध्या जा रही थी। अचानक पिछला टायर फटा और बोलेरो एक्सप्रेस वे पर पलटते हुए दूर तक घिंसट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम व लोनीकटरा पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो से लोगों को निकाला और निकट में स्थित लखनऊ जिले के गोसाइगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस के अनुसार गाड़ी में अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के सुक्खापुर गांव के चालक अजीत कुमार, इसी थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर के वंश बहादुर, इनकी पत्नी निर्मला, राजकुमार, करमचंद की पत्नी श्याम कली, बाबूराम, रंगबहादुर की पत्नी रेखा, बलिराम की पत्नी शांति देवी, इंद्रपति, पांडेयपुरवा गांव के सियालाल व इनकी पत्नी पराना घायल हो गई थीं। लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि बाबूराम, रेखा व शांति देवी की लखनऊ में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे अयोध्या से लखनऊ पहुंच गए। तीनों शवों का पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed