{"_id":"69a4a09069695c8ed00a968f","slug":"two-farmers-died-after-being-electrocuted-in-an-electric-pole-barabanki-news-c-315-1-brp1006-160313-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, दो किसानों की मौत
विज्ञापन
करंट लगने से किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : करंट लगने से किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
हैदरगढ़। असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों के अनुसार रतौली निवासी किसान रामकुमार पाल (50 ) व साहेब प्रसाद पाल (52) आपस में रिश्तेदार थे। दोनों के घर आसपास हैं। रामकुमार का मूल गांव असंद्रा का गैरिया है, लेकिन उनके पिता को यहां संपत्ति मिली थी। इससे परिवार यहां रहने लगा। दोनों रिश्तेदार थे और खेत भी अगल-बगल हैं। इनके खेतों में लगे ट्यूबवेल एक ही बिजली के खंभे से आई केबल से चलते हैं। रविवार सुबह रामकुमार व साहेब प्रसाद खेत गए थे। खेत में लगे बिजली के खंभे के पास पहुंचते ही रामकुमार अचानक करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। साहेब प्रसाद उन्हें बचाने आगे बढ़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। यह देख खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने डंडों के सहारे दोनों को पोल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों किसानों की मौत हो गई।
..........
नहीं जले चूल्हे, दोनों परिवारों में मातम
करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रामकुमार और साहेब प्रसाद के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामकुमार के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वहीं साहेब प्रसाद के दो पुत्र और दो पुत्रियों में एक पुत्र व एक पुत्री अभी अविवाहित हैं। परिवार के सामने अब भरण-पोषण और जिम्मेदारियों का संकट खड़ा हो गया है। दोनों घरों के मुखिया की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। रविवार को शोक स्वरूप पूरे मोहल्ले में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
............
तार जोड़ते समय करंट लगने की संभावना, होगी जांच
पावर कॉरपोरेशन के रामसनेहीघाट के अभियंता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तार जोड़ते समय करंट लगा है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीण व परिजनों का कहना है कि खंभे में करंट उतरा जो खेत की नम जमीन तक प्रवाहित हो गया।
Trending Videos