{"_id":"69a54049bd0cf3ac50027c62","slug":"video-video-brabka-ma-hal-ka-lkara-savasathaya-vabhaga-alrata-jal-asapatal-ma-10-bda-aarakashhata-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित
होली पर्व को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं, जहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। विशेष रूप से डर्मेटोलॉजिस्ट और नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रंगों से होने वाली त्वचा और आंखों संबंधी समस्याओं का तुरंत इलाज किया जा सके। अस्पताल में तीन एंबुलेंस को सक्रिय कर दिया है। आपात स्थिति में 108 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचेंगी। सीएमएस जेपी मौर्य ने बताया कि होली को लेकर सभी डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। किसी भी डॉक्टर को अवकाश की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे त्योहार के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।