{"_id":"69a5415b6b995fac8b0af0e8","slug":"video-video-brabka-ma-hal-para-umaugdha-ghara-vapasa-ka-bhaugdha-ralva-satashana-para-yataraya-ka-uthana-paugdha-parashana-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में होली पर उमड़ी घर वापसी की भीड़, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में होली पर उमड़ी घर वापसी की भीड़, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
होली पर्व के मद्देनज़र महानगरों में काम करने वाले परदेसी बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। सोमवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण कई यात्रियों को सामान्य डिब्बों में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
महानगरी से लौट रहे दरियाबाद निवासी श्यामू बताया कि टिकट कन्फर्म न होने की वजह से उन्हें जनरल डिब्बे में यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्रेन का निर्धारित समय 9:30 बजे बाराबंकी पहुंचने का था, लेकिन ट्रेन करीब 11:30 बजे स्टेशन पहुंची।
देरी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मोकामा से अपने दोस्तों के साथ आए इम्तिहान ने बताया कि वे देवा शरीफ दरगाह में होली मनाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, जिसके चलते ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।