{"_id":"691ff7a0697fc013d40a0770","slug":"bareilly-woman-alleges-his-husband-talks-obscenely-to-company-hr-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'एचआर से अश्लील बातें करता है पति, कई लड़कियों से संबंध', विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'एचआर से अश्लील बातें करता है पति, कई लड़कियों से संबंध', विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:55 AM IST
सार
बरेली की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पति के कंपनी की एचआर समेत कई लड़कियों से संबंध हैं। महिला के पास इसके सबूत भी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में एक महिला ने इज्जतनगर थाने में नोएडा निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति के दूसरी लड़कियों से संबंध रखने और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
महिला ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सास, ननद और पति दहेज में 20 लाख रुपये मांगने लगे। पति मायके का मकान बेचकर हिस्सा लाने का दबाव डालने लगा। जिस कंपनी में पति नौकरी करता था। कंपनी की एचआर से उसके संबंध हैं। एचआर से वह अश्लील बातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था पति
महिला ने इसका विरोध किया तो उससे बातचीत बंद कर दी। वह कंपनी के काम से उदयपुर गया तो वहां होटल में एक महिला मित्र के साथ ठहरा था। महिला के पास इसका वीडियो भी है। विवाहिता ने वीडियो कॉल के जरिये संपर्क किया तो पति ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया।
पत्नी ने इसका विरोध किया तो सास ने उससे झगड़ा किया। इससे परेशान होकर महिला बरेली चली आई। यहां उसने आरोपी पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फतेहगंज पूर्वी: पड़ोसी पर छेड़खानी की रिपोर्ट कराई दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को पड़ोस के ही एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात में वह घर में अकेली थी।
तभी पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है ।