सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of Young Man Found in Locked Quarter at Bareilly City Station

Bareilly News: बरेली सिटी स्टेशन के बंद क्वार्टर में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में रेलवे के काफी समय से बंद क्वार्टर में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।  

Body of Young Man Found in Locked Quarter at Bareilly City Station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन के काफी समय से बंद पड़े क्वार्टर नंबर टी-16 में बुधवार दोपहर पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया है। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि मृतक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है।

Trending Videos


बुधवार दोपहर बरेली सिटी स्टेशन के सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार भारती ने इस संबंध में सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर जीआरपी बरेली सिटी अमित शर्मा ने बताया कि मामला सिविल पुलिस के अंतर्गत होने के कारण सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली के अपराधी निरीक्षक आदेश कुमार और बिहारीपुर पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज शिवम मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की आयु 25-26 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उसके चेहरे और होंठ पर चोट के निशान भी हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने धनंजय पांडेय ने बताया कि मृतक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। मंगलवार रात किसी समय उसकी मौत हुई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed