{"_id":"69d63cbe30b8cec4d5035e22","slug":"elderly-man-crushed-to-death-by-pickup-truck-body-stuck-in-border-dispute-for-four-hours-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिकअप से कुचल कर बुजुर्ग की मौत, चार घंटे सीमा विवाद में फंसा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिकअप से कुचल कर बुजुर्ग की मौत, चार घंटे सीमा विवाद में फंसा रहा शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कार शोरूम के गोदाम में ड्यूटी कर घर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के चार घंटे तक दो थानों के सीमा विवाद को लेकर पुलिस आपस में उलझी रही।
चंद्रपाल गंगवार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम के गोदाम में नौकरी करने वाली फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (70) को बुधवार सुबह एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चार घंटे तक पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शव सीमा विवाद में फंसा रहा।
Trending Videos
मृतक चंद्रपाल के बेटे हरेंद्र गंगवार ने बताया कि उनके पिता परसाखेड़ा स्थित एक नामी कार के शोरूम के गोदाम में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। झुमका तिराहे पर मुर्गियों से भरे पिकअप वाहन ने उनके पिता को कुचल दिया। इसके बाद पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया। घटना की सूचना पर सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे बाद भरा जा सका पंचनामा
पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर शव हटवाया गया, लेकिन शव का पंचनामा 11 बजे के बाद भरा जा सका। इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि घटना स्थल फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के तहत आता है। आगे की कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस कर रही है। हरेंद्र ने बताया कि परिवार में उसके अलावा उसकी अविवाहित बहन सोनिया और मां सावित्री हैं।