फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Massive fire breaks out at Prabha Cinema three fire tenders bring it under control in three hours

Bareilly News: प्रभा सिनेमाघर में लगी भीषण आग, तीन घंटे में दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 30 Jul 2026 12:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

बरेली के रामपुर गार्डन स्थित प्रभा सिनेमा में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गनीमत रही कि सिनेमा हॉल बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at Prabha Cinema three fire tenders bring it under control in three hours
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के पॉश रामपुर गार्डन इलाके से सटे प्रभा सिनेमा में बृहस्पतिवार सुबह पौने पांच बजे भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब तीन घंटे 11 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन




अग्निशमन विभाग की टीम के अनुसार घटना सुबह 04:44 बजे हुई। सूचना मिलते ही सीएफओ मनु शर्मा, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम के साथ सिविल लाइन केंद्र से निकले और दस मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। पहला अग्निशमन वाहन सुबह 04:47 बजे सिनेमा हॉल पहुंच गया। इसके बाद एक-एक करके दमकल की तीन गाड़ियां आ गईं। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक पाया जा सका काबू 
अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि आग सिनेमा के अंदर भीषण रूप से लगी हुई थी। तीन गाड़ियों की मदद से लगातार पानी की पंपिंग कराई गई। सुबह करीब आठ बजे तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस अग्निकांड में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा भवन के पास 30 मार्च, 2026 को जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी था। सीएफओ ने बताया कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट रही होगी। गनीमत रही कि ऐसे वक्त घटना हुई जब सिनेमा हॉल बंद था। संपत्ति के नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है। इससे पहले भी इसी सिनेमाघर के इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed