सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parents protest outside Hartman College

Bareilly News: हार्टमन कॉलेज के बाहर अभिभावकों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Parents protest outside Hartman College
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन कॉलेज में बच्ची से मारपीट के मामले में अभिभावकों ने शनिवार को गेट के बाहर हंगामा किया। कॉलेज प्रबंधन के बुलाने पर पुलिस पहुंची तो मुश्किल से उन्हें हटाया जा सका।
Trending Videos

एनसी कक्षा की छात्रा की पिटाई के मामले में शुक्रवार को उसके पिता मतीन बेग ने इज्जतनगर थाने में शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह वह कुछ अन्य अभिभावकों को लेकर कॉलेज पहुंच गए। गेट पर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से 23, 24 व 25 मार्च के सीसी फुटेज दिखाने की मांग की तो प्रबंधन ने प्रधानाचार्य के कार्यालय तक जाने वाले कॉरिडोर का चैनल बंद करा दिया। इससे अभिभावकों में रोष बढ़ गया। उन्होंने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। जांच अधिकारी तरुण कुमार की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन ने करीब बीस मिनट की फुटेज दिखाई। इसके बाद भी अभिभावक नहीं माने तो इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह वहां पहुंचे और उन्हें समझाकर भेज दिया। अभिभावकों के जाने के बाद प्रधानाचार्य अनिल कुल्लू की ओर से मतीन बेग व उनके परिजनों के खिलाफ इंस्पेक्टर को तहरीर दी गई। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग स्कूल का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed