{"_id":"69c8496ed56863ed24070b45","slug":"ruvi-exam-applications-begin-but-samarth-portal-closed-bareilly-news-c-4-bly1053-853056-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि के परीक्षा आवेदन शुरू, पर समर्थ पोर्टल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि के परीक्षा आवेदन शुरू, पर समर्थ पोर्टल बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद समर्थ पोर्टल अब तक निष्क्रीय है। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। जबकि प्रथम सेमेस्टर से द्वितीय सेमेस्टर में आने वाले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। ऐसे में स्वयं या कैफे पर जाकर फॉर्म भरने वाले छात्रों की चिंता बढ़ने लगी है।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब शिक्षकों से साइट न खुलने की समस्या बताई तो वे कह रहे हैं कि खुल जाएगी, लेकिन खुलेगी कब इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय से भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि अब तक पोर्टल बंद होने की शिकायत नहीं पहुंची, सोमवार को इस समस्या को दिखाया जाएगा।
साइट न खुलने से आ रही परेशानी
- जब फॉर्म भरने का नोटिस आया है तब से कोशिश कर रही हूं, लेकिन साइट नहीं चल रही है। कहीं से कोई सूचना नहीं मिल रही है कि साइट कब शुरू होगी। 10-11 दिन में अंतिम तिथि है। - अंशिका, छात्रा
- मैं बरेली कॉलेज में बीकॉम कर रही हूं। रोजाना परीक्षा फॉर्म भरने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन समर्थ पोर्टल पर फॉर्म नहीं भर रहे हैं। जब प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म भरे थे तो बहुत समस्या आई थी, इसलिए शुरुआत से भर रही, लेकिन अब साइट नहीं खुल रही है। - साक्षी, छात्रा
- दो दिन से लगातार कोशिश कर रही हूं फॉर्म भरने की लेकिन विकल्प नहीं खुल रहा है। वहीं, कॉलेज में समस्या बताओ तो कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि पिछली बार बहुत समस्या आई थी फॉर्म भरने में इसलिए जल्दी भरने की कोशिश थी। - स्वाति, छात्रा
- मैं तीन दिन से इंटरनेट कैफे पर जाकर फॉर्म भरवाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन हर बार फॉर्म नहीं भर पाता है। इस पर शिक्षकों से बात करो तो वे कहते हैं कि बाद हो जाएगा। - आयुष, छात्र
Trending Videos