सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM Conducts Surprise Inspection at Shivam Gas Agency in Bareilly

Bareilly: शिवम गैस एजेंसी पर एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं ने खोली सिलिंडर वितरण की पोल

संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बहेड़ी की एसडीएम इशिता किशोर ने सोमवार को शेरगढ़ में शिवम गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद उपभोक्ताओं ने सिलिंडर वितरण की पोल खोल दी। इस पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 

SDM Conducts Surprise Inspection at Shivam Gas Agency in Bareilly
गैस एजेंसी से 100 मीटर दूर हो रहा था वितरण, एसडीएम ने लगाई फटकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ में शिवम गैस एजेंसी पर सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बहेड़ी इशिता किशोर ने औचक निरीक्षण किया, जिससे एजेंसी कर्मियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान एजेंसी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई और मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के ही गैस सिलिंडरों की डिलीवरी कर दी गई है, जिससे उन्हें गैस नहीं दी जा रही है। उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें स्वयं एजेंसी तक आकर सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है।

Trending Videos


कर्मचारी नहीं दे सके संतोषजनक जवाब 
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम इशिता किशोर ने एजेंसी कर्मचारियों से होम डिलीवरी की व्यवस्था की जानकारी मांगी और समय सारिणी रजिस्टर प्रस्तुत करने को कहा। इस पर कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही संबंधित रजिस्टर दिखा पाए। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगरिया खुर्द के तौकीर अहमद और भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी से 100 मीटर हो रहा था सिलिंडर का वितरण 
इसके बाद एसडीएम ने गैस एजेंसी से करीब 100 मीटर दूर शाही-शेरगढ़-बहेडी मार्ग पर मंदिर के पास सड़क किनारे हो रहे गैस सिलिंडरों के वितरण को भी देखा। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और तत्काल उस व्यवस्था को बंद कराकर एजेंसी परिसर से ही वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। एसडीएम इशिता किशोर ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed