{"_id":"68c9ba80ba3a31bc9604a4af","slug":"child-development-and-nutrition-department-got-64-new-main-servants-basti-news-c-207-1-bst1005-144002-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को 64 नई मुख्य सेविकाएं मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को 64 नई मुख्य सेविकाएं मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में अब स्टाफ की कमी दूर हो गई है। विभाग को 64 नई मुख्य सेविकाएं मिल गई हैं। मंगलवार को अधिकांश ने ज्वाइन किया और नये सिरे से अब ब्लॉक क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा।
जिले के 14 ब्लाकों में 2656 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसके सापेक्ष 90 मुख्य सेविकाएं होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में विभाग के पास मात्र 26 ही थीं, जिनसे जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। एक-एक मुख्य सेविकाओं को चार-चार जगह अतिरिक्त काम देखना पड़ता था। अब विभाग को 64 नई मुख्य सेविकाएं मिल गई है, इससे विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। विभाग का कहना है कि एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्तिपत्र दिए थे, जिसमें बस्ती जिले के लिए 64 मुख्य सेविकाएं यहां भेजी गईं।
मंगलवार की सुबह से शाम तक विकास भवन में ज्वाइनिंग के लिए भीड़ लगी रही। अब उनको ब्लॉक आवंटित किया जाएगा। योग्यता सूची के आधार पर जिले में आवंटित होकर आईं मुख्य सेविकाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने ज्वाइन कराया। उन्होंने बताया कि शासन से जिले को 64 नई मुख्य सेविकाएं मिली हैं। जल्द ही सभी को ब्लाॅकों में तैनाती दे दी जाएगी। अभी तक विभाग के पास बहुत कम मुख्य सेविकाएं थीं। इससे काफी दिक्कतें आती थीं, लेकिन काम की रफ्तार बढ़ेगी।

Trending Videos