फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Selectra machine broke down again after a month.

Bhadohi News: एक महीने बाद फिर खराब हो गई सेलेक्ट्रा मशीन

Wed, 22 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Selectra machine broke down again after a month.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में एक महीने बाद फिर सेलेक्ट्रा मशीन खराब हो गई। इससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। उनको मजबूरी में निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन

सीएचसी पर रोजाना औसतन 250 से 300 की ओपीडी होती है। इसके अलावा हाईवे की सीएचसी होने के कारण 50 इमरजेंसी केस आते हैं। निजी लैब पर सीवीसी जांच कराने पर 300 से 350 रुपये अतिरिक्त जांच के नाम पर खर्च करने पड़ते हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर सेलेक्ट्रा मशीन लगवाई है। इससे यहां पर आने वाले मरीज खून आदि की जांच कराते हैं।
विज्ञापन

एक महीने के बाद मशीन अब फिर खराब हो गई है। अब मरीजों को बाहर के निजी पैथोलॉजी सेंटर में दौड़ लगानी पड़ रही है। जहां खून की सभी जांच कराने के लिए मरीजों को मोटी रकम देनी पड़ रही है। मरीजों को इस मशीन से लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) और केलोस्ट्राल आदि की जांच होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी उन्हें केंद्र पर आए चार दिन हुए हैं। सेलेक्ट्रा मशीन को दिखवाकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed