{"_id":"6a5fc85e8cdf202ba20a95fe","slug":"vegetable-laden-pickup-overturns-on-highway-after-tyre-burst-four-injured-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-146107-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टॉयर फटने से हाईवे पर पलटी सब्जी लदी पिकअप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टॉयर फटने से हाईवे पर पलटी सब्जी लदी पिकअप, चार घायल
विज्ञापन
महराजगंज में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी माल वाहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई कोतवाली के महाराजगंज सर्विस लेन पर मंगलवार की सुबह एक सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक जटाशंकर व तीन अन्य सब्जी विक्रेता महिलाएं घायल हो गईं। चालक के अनुसार हादसा टायर फटने के कारण हुआ। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लालानगर गांव की महिलाएं रोजाना की तरह वाराणसी के कछवां मंडी से सब्जी खरीदकर पिकअप से वापस लौट रही थीं। सुबह करीब 11 बजे महराजगंज सर्विस लेन पर अचानक पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। जिसमें चालक जटाशंकर (45), मंजू (35), मैना देवी (32), अनीता (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कर उसमें फंसीं महिलाओं को बाहर निकाला। हाईवे की एबुलेंस से सभी को औराई ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां मंजू देवी व मैनाम देवी को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. राहुल ने बताया कि मंजू के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि मैना देवी के सिर में चोट है। अन्य घायलों की हालत सामान्य है।