{"_id":"697d094a6aefd1a5590d1e7b","slug":"an-ashram-for-the-service-of-the-elderly-is-being-built-in-sarkada-construction-has-begun-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-171179-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सरकड़ा में वृद्धों की सेवा के लिए बन रहा आश्रम, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सरकड़ा में वृद्धों की सेवा के लिए बन रहा आश्रम, निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश शर्मा
धामपुर। क्षेत्र के गांव सरकडा में किसान राम अवतार सिंह ने वृद्ध लोगों सेवा के लिए अपने गांव में वृद्ध आश्रम बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने साढ़े सात बीघा जमीन में से सवा बीघा जमीन एक साल पहले दान कर दी है। वृद्धाश्रम भवन का निर्माण शुरू हो गया है। बताया कि आश्रम भवन निर्माण पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी।
किसान रामअवतार सिंह ने बताया कि वह तीन बेटियों के पिता हैं। दो बेटियों की शादी कर दी है। उनके पास 7.50 बीघा जमीन है। इसमें उन्होंने एक बीघा जमीन वृद्धाश्रम बनाने के लिए दान दी है। आश्रम को भव्य- दिव्य बनाने के लिए उनके द्वारा बाबा श्री सुखदेव जी शिव सेवा समिति के नाम से एक कमेटी बनाई है, जिसमें वह खुद प्रबंधक है। उनके क्षेत्र में अब तक कहीं भी कोई वृद्ध आश्रम नहीं था।
उनका कहना है कि आजकल अधिकांश परिवारों में देखने को मिल रहा है कि अब ऐसी औलाद हो गई है जो माता-पिता द्वारा सब कुछ छोड़ने के बाद भी वह लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं करते। मारपीट कर तंग करते हैं या घर से निकालने को विवश कर देते हैं। जिसकी वजह से ऐसे लोगों को बुढ़ापे में जिंदगी गुजारने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। या वह कहीं आत्महत्या कर अपने जीवन का अंत कर लेते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए उन्होंने वृद्ध आश्रम का निर्माण कर सेवा करने का संकल्प लिया है। आश्रम तैयार होने के बाद कम से कम ऐसे निराश्रित लोगों को बुढ़ापे में सिर ढकने के लिए छत तो मिल जाएगी। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने गांव में वृद्ध आश्रम का निर्माण करने का संकल्प लिया। जिसका निर्माण शुरू हो गया है।
Trending Videos